Home देश प्रयागराज में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया,अभी नहीं मिलेगी गर्मी...

प्रयागराज में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया,अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत…

0

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. लू चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई और बाहर निकलना मुश्किल हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम सूखा रहेगा. लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. दिन में कुछ जगहों पर लू चल सकती है, जबकि पश्चिमी इलाकों में रात के समय भी गर्मी कम नहीं होगी.

मौसम विभाग ने क्या बताया:- उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क बना रहने वाला है. दिन में तेज धूप और लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी. कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रह सकता है. वहीं रात में भी खास राहत नहीं मिलेगी, खासकर पश्चिमी हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी. कुल मिलाकर अभी गर्मी से राहत के आसार कम हैं.

कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड:- 20 अप्रैल को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक था. इसके अलावा, वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, सुलतानपुर में 43.3 डिग्री और बांदा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here