महासमुंद: राजधानी रायपुर में आयोजित ‘विशाल जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ ने नारी शक्ति के अभूतपूर्व जागरण और एकजुटता का ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया। हजारों की संख्या में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी अपने अधिकारों के लिए सिर्फ जागरूक ही नहीं, बल्कि निर्णायक संघर्ष के लिए भी तैयार है। आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनपद सदस्य निधी लोकेश चंद्राकर ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नारी शक्ति के समर्थन में प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
पदयात्रा में शामिल महिलाओं की भीड़ अपने सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग, संगठित और संकल्पित हैं। हर कदम, हर आवाज़ एक ही संदेश दे रही थी-अब अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई तय है। वक्ताओं ने कांग्रेस और इंडीया गठबंधन पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जन आक्रोश उसी अन्याय की प्रतिक्रिया है। अब देश की नारी शक्ति किसी भी प्रकार के भेदभाव, उपेक्षा और षड्यंत्र को सहन नहीं करेगी।इस दौरान केदार कश्यप, विधायक ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्याएं और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि नारी शक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, एकजुटता और परिवर्तन के संकल्प का उद्घोष है। “सम्मान नहीं तो बवाल होगा — हर गली में सवाल होगा!”



