पश्चिम बंगाल से जगह-जगह बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। साउथ दिनाजपुर में TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़ गए तो मुर्शिदबाद में TMC और हुमायूं की AJUP में टकराव हुआ है। मुर्शिदाबाद में टीएमसी के कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है।
TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को घेरा
वीडियो में दिख रहा है एक तरह हुमायूं कबीर हैं तो दूसरी ओर कई लोगों की भीड़ हैं। दोनों भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। सुरक्षाकर्मी हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं को पीछे हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की वारदात हुई थी।
कूच बिहार में TMC कार्यकर्ताओं ने रोड ब्लॉक की
वहीं, कूच बिहार में TMC कार्यकर्ताओं ने रोड ब्लॉक कर दी। सिलीगड़ी में बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। साउथ दिनाजपुर के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 24 पर बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी ने बीजेपी के पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने से रोक रहे हैं जिसके बाद जबरदस्त बवाल हुआ है। वहीं, आसनसोल में अग्निमित्रा पाल की गाड़ी को पुलिस ने रोका जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
पहले चरण में बंपर वोटिंग
बंगाल के पहले चरण में बंपर वोटिंग चल रही है। अभी तक पहले चरण की 152 सीटों पर करीब वोट डाले जा चुके हैं। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने के साथ मतदाताओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अभी तक थमा नहीं है। दिन बढ़ने और गर्मी के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।



