Home छत्तीसगढ़ पीएम आवास 2.0 के तहत 21 हितग्राहियों को मिली भवन अनुज्ञा, 18...

पीएम आवास 2.0 के तहत 21 हितग्राहियों को मिली भवन अनुज्ञा, 18 माह में घर बनाने पर मिलेगा अतिरिक्त बोनस

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: नगर पालिका परिषद किरंदुल ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (BLC) के तहत 21 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा प्रदान की है। अब हितग्राही अपने सपनों का घर बना सकेंगे।

उप अभियंता संजय मार्कण्डेय ने बताया कि आवास निर्माण के लिए चरणबद्ध वित्तीय सहायता दी जाएगी:
– प्रथम चरण: फाउंडेशन के बाद ₹63,000
– द्वितीय चरण: लेंटर बीम के बाद ₹87,000
– तृतीय चरण: छत ढलाई पर ₹65,000
– चतुर्थ चरण: आवास पूर्ण होने पर ₹35,000

18 माह में निर्माण पूरा करने पर गृह प्रवेश योजना के तहत ₹32,850 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, लीना सोनी, थॉमस बाबू दुर्गम, बाल सिंह कश्यप, ए अनिल, अनिल मरकाम, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र सौंपे।

मुख्य पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र ने हितग्राहियों से समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात है और इससे नगर में आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here