एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने बुधवार को वार्ड नंबर 18 मिश्रा कैंप स्थित निर्माणाधीन अस्पताल के पास 50 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी का विधिवत भूमिपूजन किया।
वार्ड में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या थी। स्थानीय नागरिकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए टंकी निर्माण शुरू किया गया है।
वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि पानी टंकी बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों पुरानी जल समस्या खत्म होगी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताते हुए काम जल्द पूरा कराने की मांग की।
टंकी बनने के बाद सैकड़ों परिवारों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिलेगा।भूमिपूजन में उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, यशोदा चुन्नम, गोपीनाथ हरिजन, बी रूपा रानी, थॉमस बाबू दुर्गम समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



