Home स्वास्थ्य कब से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिनों की भीषण गर्मी...

कब से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिनों की भीषण गर्मी में जानें क्या करें क्या न करें….

0

गर्मी का मौसम तेजी से बढ़ रहा है और सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है. आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तेज होने वाली है, क्योंकि नौतपा शुरू होने वाला है. नौतपा के दौरान तापमान अचानक बढ़ जाता है और लू चलने लगती है. ज्येष्ठ महीने में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत होती है. ये लगातार 9 दिन बहुत ज्यादा गर्म होते हैं और इस दौरान गर्मी अपने चरम पर रहती है.

नौतपा कब से शुरू होगा:- इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा. इन दिनों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर इन 9 दिनों में अच्छी गर्मी पड़ती है, तो आगे चलकर बारिश भी अच्छी होती है.

नौतपा में क्या नहीं खाना चाहिए?

1. ज्यादा मसालेदार खाना:- नौतपा के दौरान मौसम बहुत गर्म होता है, ऐसे में ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से शरीर का तापमानऔर बढ़ जाता है. इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. कई बार सिर दर्द और बेचैनी भी महसूस होती है. इसलिए इस समय हल्का और कम मसाले वाला भोजन करना ही बेहतर होता है.

2. तला-भुना खाना:-पकौड़े, समोसे, कचौड़ी, पूरी जैसी तली हुई चीज़ें पचने में भारी होती हैं. गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र पहले से ही थोड़ा कमजोर रहता है, ऐसे में ये चीज़ें पेट पर ज्यादा दबाव डालती हैं. इससे अपच, पेट दर्द और आलस महसूस हो सकता है, साथ ही शरीर में गर्मी भी बढ़ती है.

3. जंक फूड:- पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैकेट वाले स्नैक्स में ज्यादा तेल, नमक और प्रिज़र्वेटिव होते हैं. ये न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) भी बढ़ा सकते हैं. गर्मी में इन्हें खाने से थकान और सुस्ती ज्यादा महसूस होती है.

4. बहुत मीठा खाना:- ज्यादा मिठाई या शक्कर वाली चीज़ें खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इससे आपको जल्दी थकान, चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. गर्मी में ज्यादा मीठा खाने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही मीठा खाएं.

5. चाय और कॉफी का अधिक सेवन:- चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो शरीर से पानी की मात्रा कम करता है. नौतपा में पहले ही पसीना ज्यादा निकलता है, ऐसे में ज्यादा चाय-कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है. इससे सिर दर्द, चक्कर और कमजोरी हो सकती है.

6. ठंडी और गर्म चीज़ों का एक साथ सेवन:- गर्म खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी या ठंडी चीज़ें लेना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे गला खराब, खांसी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए खाने-पीने में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here