Home देश बिहार के मुंगेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन मजदूरों...

बिहार के मुंगेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन मजदूरों की मौत….

0

बिहार के मुंगेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेलिया तालाब के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार गलत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मौजूद एक गैरेज में घुस गई. उस समय गैरेज में काम कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला:- मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मुहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मुहम्मद अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे, तभी अचानक बेकाबू कार सीधे गैरेज में घुस गई. कार इतनी ज्यादा स्पीड में थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और पुलिस के सामने ही उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ:-आक्रोशित लोगों ने मुंगेर-भागलपुर मेन रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया. लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही एसएचओ विपिन कुमार सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक समेत अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here