संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : नगर पंचायत नगरी में विकास कार्यों को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। नगर पंचायत के वर्तमान कार्यकाल को अभी मात्र 14 माह ही हुए हैं, लेकिन इस अल्प अवधि में ही नगर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिल चुकी है।हाल ही में नगरी प्रशासन विभाग द्वारा नगर पंचायत नगरी के नागरिकों के लिए आदर्श अधोसंरचना निर्माण 15 वे वित्त एवं स्वच्छता सिंगर के उद्देश्य से अनेक विकास कार्यों के लिए 3 करोड रुपए की सौगात दी है अधोसरचना मत अंतर्गत 10 विकास कार्यों हेतु 43 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। एवं 15वें वित के तहत 2 करोड रुपए की राशि एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनी कंचन एवं कंपोज सेट स्थान के लिए 57 लख रुपए की विकास कार्यों की स्वीकृति नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्विनी निषाद एवं समस्त सभापति एवं पार्षदों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरी निकाय मंत्री अरुण साव से विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की गई थी। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप इन 10 विकास कार्यों के लिए 43 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।नगर में निरंतर विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है और कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं:
वार्ड क्रमांक10,12, 15मे 22 लाख रुपये की लागत से तीन नग सामुदायिक भवन निर्माण,जमुना पटेल किराना स्टोर से कानन सोम घर तक 10 लाख रुपये की लागत से बीटी सड़क निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 11राजा बड़ा से बिहारी सेठ के घर तक, सामुदायिक भवन नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 7एवं चौपाटी स्थान वार्ड क्रमांक 6 पर 8 लाख रुपये की लागत से /चेकर्स टाइल पाथवे निर्माण गुडीहरी तालाब के पास स्थित गोंडवाना भवन में 2 लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण वार्ड क्रमांक 3 एवं वार्ड क्रमांक 5 में 3 लख रुपए की लागत से नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य
इसके अतिरिक्त 15 वे वित्त की राशि 2 करोड़ से नए नाली नए सीसी रोड के अतिरिक्तभी कई अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
स्वच्छता सिंगर के तहत 57 लख रुपए में कंपोज शेड गिला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग रखने हेतु व्यवस्था एवं अनेक विकास कार्य सुविधाजनक कार्य वहां पर होने है नगर पंचायत नगरी में बीते 14 महीनों में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रारंभ कराए जा चुके हैं। इनमें हितग्राही मूलक योजनाओं से लेकर आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) तक के कार्य शामिल हैं। नगर में माता तालाब का सौंदर्यीकरण, बीटी सड़क, सीसी रोड, पुल-पुलिया एवं नाली निर्माण चौपाटी निर्माण एवं लाइट व्यवस्था जैसे कार्य तेजी से जारी हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विभागीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक एवं किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक श्रवण मरकाम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।यह स्वीकृति नगर के विकास को नई गति देने वाली साबित होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।



