Home छत्तीसगढ़ डीएसपी के बेटे की मिली लाश, पिता थे ड्यूटी पर, फंदे से...

डीएसपी के बेटे की मिली लाश, पिता थे ड्यूटी पर, फंदे से लटका मिला शव…

0

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डीएसपी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता विधानसभा ड्यूटी पर गए थे। वहीं, मां और बहन रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे। फिलहाल युवक के आत्महत्या का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीँ, इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। युवक की पहचान आयुष झारिया के रूप में की गई।

जानिए घटना

मृतक युवक की पहचान स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के बटालियन के पीछे बने काॅलोनी निवासी 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में की गई। आयुष रूंगटा काॅलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। आयुष के पिता संतोष झारिया भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि आयुष के पिता गुरूवार को विधानसभा ड्यूटी पर गए थे। रात में ड्यूटी से वापस लौटे तो बेटे के कमरे का दरवाजा बंद मिला। पिता ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान अंदर का नजार देख जोर-जोर से चीखने-रोने लगे। कमरे के अंदर उनके बेटे की लाश फंदे से लटक रही थी। डीएसपी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। साथ ही पंचनाम कर पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मौत के कारणों की पुलिस कर रही जाँच

पुलिस जांच में मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आयुष ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं परिजनों ने पुलिए को बताया कि वे लोग हैरान हैं कि उनके बेटे ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है कि जिससे यह पता चल सके कि उसने सुसाइड क्यों किया।

फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आयुष के दोस्तों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here