Home छत्तीसगढ़ सफलता की गूंज: देहजरी की बेटियों ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षाओं में...

सफलता की गूंज: देहजरी की बेटियों ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम

0

 

छाया विधायक महेश साहू ने पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर दी बधाई

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़/ खरसिया  : कहते हैं कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और न ही वह बड़े शहरों की चकाचौंध तक सीमित है। इसे सच कर दिखाया है रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी की होनहार छात्राओं ने। हाल ही में घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में यहाँ की बेटियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम की है।

कठिन परिश्रम और अटूट लगन का परिणाम ग्रामीण परिवेश में जहाँ अक्सर सुविधाओं का अभाव होता है, वहां इन छात्राओं ने अपनी मेधा और निरंतर परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है। देहजरी की होनहार छात्राओं विद्यार्थियों ने नवागांव संस्था स्कूल में बच्चे डॉली साहू ने 98.2% 12 वी में, और भास्कर साहू ने 91.4%12वी, निशा महंत 12वी में 86.6% और श्रद्धा महंत 10वी में 83% अंक प्राप्त किए हैं। छात्राओं ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का सही मार्गदर्शन और माता-पिता का अटूट विश्वास है। डॉली साहू ने 98.2% और अन्य छात्राओं के लगभग 80 से 90% अंक लाना इस बात का प्रमाण है कि देहजीरी की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं।

महेश साहू ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह
इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी और क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्तित्व खरसिया के छाया विधायक श्री महेश साहू छात्राओं के बीच पहुंचे, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी सफल छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। छाया विधायक महेश साहू ने छात्राओं को उज्ज्वल

भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा:
“आज हमारे गांव की बेटियों ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह पूरे खरसिया क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इन बच्चियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित है। मैं इनके जज्बे को सलाम करता हूँ।” देहजरी की इन छात्राओं ने अपनी मेहनत से जो इतिहास लिखा है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक का काम करेगा। उम्मीद है कि भविष्य में भी ये बेटियां इसी तरह ऊंचे मुकाम हासिल कर देश की सेवा करेंगी। यह बहुत ही गर्व का विषय है कि ग्रामीण आंचल की बेटियों ने अपनी मेहनत से सफलता का नया परचम लहराया है। देहजरी जैसे छोटे से गांव की छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती।

छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे ग्राम देहजरी में उत्सव का माहौल है। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू हैं और ग्रामीणों का मानना है कि इन बेटियों की सफलता से गांव की अन्य बालिकाओं को भी आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। ऐतिहासिक परिणाम: गांव की कई छात्राओं ने एक साथ 90% के लगभग अंक अर्जित किए। यह परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। स्थानीय नेतृत्व और अभिभावकों के प्रोत्साहन ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। महेश साहू के साथ आज ग्राम पंचायत देहजरी की सरपंच हेमबाई विजय राठिया, उपसरपंच पूजा सुशांत पटेल, छ.ग.ड्राईवर महासंगठन ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया शंभूनाथ डनसेना, कुसुम सारथी पंच प्रतिनिधि, जोबी मंडल उपाध्यक्ष परखीत डनसेना, सोनू द्विवेदी, कैलाश शर्मा, हीरा बाई साहू, कीर्तन बाई साहू, सेतराम साहू, पालकगण गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित हो कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here