Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के निज सहायक दीपक अंधारे के भाई विवेक अंधारे का निधन,...

मुख्यमंत्री के निज सहायक दीपक अंधारे के भाई विवेक अंधारे का निधन, अरुणधर दीवान ,महेश साहू सहित अन्य दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ :मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के निज सहायक दीपक अंधारे के भाई विवेक अंधारे के आकस्मिक निधन पर उनके दसकर्म कार्यक्रम में ग्राम बंदर चुआ पहुँचकर रायगढ़ जिले के बीजेपी नेताओं गुरपाल सिंह भल्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, श्रीकांत सोमावार, जिला महामंत्री जतिन साव, सतीश बेहरा, रथूलाल गुप्ता, सुभाष पांडे, एवं छाया विधायक महेश साहू के साथ परखित डनसेना हितेश सोनू द्विवेदी, कैलाश शर्मा, पंकज महिपाल ने पूर्णात्मा के श्री चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और परमपिता परमेश्वर से श्री विवेक अंधारे को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की साथ ही उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्होंने इस असीम दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा: “विवेक अंधारे जी का अचानक जाना अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर इस कठिन समय में उनके परिवार को संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं दीपक अंधारे जी और पूरे परिवार के साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here