Home छत्तीसगढ़ कांकेर में IED विस्फोट से दहला जंगल, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3...

कांकेर में IED विस्फोट से दहला जंगल, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 जवान शहीद

0

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए। वहीं, एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। शहीद जवानों में एक इंस्पेक्टर और दो जवान शामिल हैं।

दरअसल, थाना छोटेबेठिया के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन, सर्च ऑपरेशन के लिए डीआरजी की टीम आज रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में कांकेर डीआरजी (DRG) के 4 जवान आ गए।

हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घटना स्थल पर ही तीन जवान शहीद हो गए। वहीँ 1 जवान ज़ख़्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा का उपचार जारी है।

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार, ”पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया। जिसके कारण तीन पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे की जानकारी समय-समय पर अद्यतन की जाएगी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here