Home छत्तीसगढ़ 10वीं में लगातार फेल होने से टूट गया छात्र, फांसी लगाकर दी...

10वीं में लगातार फेल होने से टूट गया छात्र, फांसी लगाकर दी जान

0

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद से एक दुखद खबर सामने आई है। 10वीं का रिजल्ट आने के बाद एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र पिछले दो सालों से लगातार 10वीं कक्षा में फेल हुआ था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानिए क्या है मामला

मृतक युवक की पहचान राजवीर बघेल 17 वर्ष के रूप में हुई है। राजवीर डौंडी थाना क्षेत्र के बन्धिया पारा का निवासी था और 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। राजवीर बघेल भी 10वीं कक्षा का छात्र था।

राजवीर ने अपना परिणाम चेक किया तो 5 सब्जेक्ट में फेल था। इस बात से वो काफी परेशान था। रिजल्ट की घोषणा के बाद से घर में गुमशुम रहने लगा था। इसी बीच उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों को अनहोनी की आशंका हु और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को खोलकर अंदर देखा तो छात्र का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे को लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि राजवीर बघेल पिछले साल भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हुआ था। पिछले साल भी वो काफी डिप्रेशन में था, परिजनों की काफी समझाइश के बाद फिर से 10वीं कक्षा में पढ़ाई शुरू की थी।

इस साल भी जब रिजल्ट जारी हुआ और वो फेल हो गया। परिणाम आने के बाद से वो बुरी तरह से टूट चुका था। घर में चुप-चुप रहने लगा था। पुलिस आशंका जता रही है कि फेल होने के गम में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनाम कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here