Home छत्तीसगढ़ किरंदुल-बैलाडीला में ड्राइवर संगठन की हड़ताल की तैयारी, केंद्र सरकार के वेतनमान...

किरंदुल-बैलाडीला में ड्राइवर संगठन की हड़ताल की तैयारी, केंद्र सरकार के वेतनमान की मांग, वाहन मालिकों पर शोषण का आरोप

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल बैलाडीला क्षेत्र के ड्राइवर संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए हड़ताल जाने का विचार कर रहे हैं । संगठन के अनुसार, यदि वाहन मालिक निर्धारित वेतन नहीं देंगे तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे क्षेत्र में वाहनों के पहिए थम जाएंगे।ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया के ज्ञापन सौंपकर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल की तैयारी बताई है। वाहन चालकों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 8 घंटे के काम के लिए प्रतिदिन ₹944 का वेतन निर्धारित किया है, जो मासिक रूप से लगभग ₹24,544 रुपये बनता है। लेकिन वाहन मालिक ड्राइवरों से 12 घंटे काम करवाते हैं और निर्धारित वेतन से काफी कम भुगतान करते हैं। इसके अलावा ओवरटाइम के लिए मात्र ₹100 दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाने की भी मांग की गई है। इस दौरान कुसतो बाध सचिव बैलाडीला ड्राइवर बस्तर संभाग जिला अध्यक्ष राजू कुजाम सचिन देवा नाग जिला प्रभारी हुड्डा कुंजाम ब्लॉक प्रभारी पवित्र जाल संगठन मंत्री सुनील कडती ने बताया कि वाहन मालिकों द्वारा ड्राइवरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के नियमों का पालन नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

ड्राइवरों की मांगें:
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित ₹944 प्रतिदिन (8 घंटे) का वेतन लागू किया जाए।
अधिक काम पर उचित ओवरटाइम भुगतान।
ड्राइवरों के शोषण पर रोक।
आने वाले दिनों में देखना होगा कि ड्राइवर संगठन की यह हड़ताल कितनी सफल होती है और -वाहन मालिक इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here