Home छत्तीसगढ़ जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0

 

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- जिला मुख्यालय स्थित साहू छात्रावास में साहू समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।गरियाबंद में रविवार को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का बड़ा आयोजन संपन्न हुआ जहाँ जिला साहू संघ गरियाबंद द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पूरे जिले में उत्साह का माहौल बन गया यह कार्यक्रम साहू छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया था।इस खास अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयों को शपथ दिलाया और समाज सेवा के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया । आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थी , जिससे यह कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक न रहकर एक यादगार उत्सव बन गया ।

में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ एवं पूर्व गृह मंत्री,प्रमुख अतिथि विधायक रोहित साहू चंदुलाल साहू अध्यक्ष भंडार गृह निगम,विधायक संदीप साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू,पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, लाला साहू, पवन साहू जी,साधना साहू ,सुनील साहू ,भुनेश्वर साहू, नंदनी साहू, इन्द्राणी साहू, रिखी यादव अध्यक्ष नपा गरियाबंद ,अनिल चंद्राकार अध्यक्ष जिला भाजपा गरियाबंद,चित्ररेखा साहू ,सहित कई जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही। इस आयोजन की खास बात यह रही कि रंग महल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था , जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा । यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, परंपरा और प्रतिभा को एक मंच पर लाने का प्रयास।

अरुण साव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में साहू समाज को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा के जीवन और उनके संदेशों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा केवल आस्था की प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और समाज एकता की मिसाल हैं।
अपने उद्बोधन में अरुण साव ने कहा भक्त माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज की सेवा और मानवता की रक्षा में भी झलकती है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को और मजबूत करें।
उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जाना जाता रहा है। अगर समाज एकजुट होकर आगे बढ़े, तो विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

अंत में उन्होंने जिला साहू संघ के छात्रावास के लिए पच्चीस लाख की घोषणा की युवा ही समाज की असली ताकत — विधायक रोहित साहू का जोशीला संदेश, साहू समाज में नई ऊर्जा का संचार रोहित साहू ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ अपने करियर तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की जिम्मेदारियों को भी समझे। “शिक्षा हासिल करें, आगे बढ़ें, लेकिन अपनी जड़ों और समाज को कभी न भूलें,” उन्होंने जोर देते हुए कहा। युवाओं को तीन मुख्य मंत्र दिए—एकता, शिक्षा और सेवा। उनके अनुसार, अगर युवा इन तीन स्तंभों पर चलेंगे, तो न सिर्फ खुद सफल होंगे बल्कि पूरे समाज को भी नई दिशा देंगे।विधायक ने कहा कि साहू समाज की पहचान मेहनत और ईमानदारी से बनी है, और अब समय है कि युवा इस विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने, बुजुर्गों का सम्मान करने और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की अपील की।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रवीण साहू का स्वागत भाषण में पूरा मंच तालियों से गूंज उठा।साहू ने भव्य सामाजिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों और समाजजनों के प्रति हृदय से स्वागत करते हुए ऐसा संबोधन दिया, जिसने पूरे आयोजन को एक नई गरिमा दे दी।
अपने जोशीले उद्बोधन में उन्होंने कहा आप सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया है। इसके लिए जिला साहू संघ की ओर से मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।”प्रवीण साहू ने आगे समाज हित के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि अब समय है कि हम सब एकजुट होकर समाज के विकास के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब हम अपने कर्तव्यों को समझेंगे और मिलकर काम करेंगे।” उनके इस संदेश ने वहां मौजूद लोगों में नई ऊर्जा भर दी।जिला अध्यक्ष ने समाज के युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर नेतृत्व करें और समाज को नई दिशा दें। साथ ही बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन को भी साथ लेकर चलने पर जोर दिया।

इस दौरान जिला साहू संघ के संरक्षक सोमप्रकाश साहू , कुंजनलाल साहू,राजेश साहू,देवराज साहू उपाध्यक्ष,पुष्पा साहू ,चंदन साहू महासचिव, मुकेश साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम साहू,सुनीति साहू,ईश्वर साहू ,रूपेश साहू, तहसील अध्यक्ष गण जगदीश साहू ,ख़ोमन साहू, महेंद्र साहू,रामाधार साहू,बाबूलाल साहू,अशोक साहू,संयुक्त सचिव शेखर साहू, संगठन सचिव तुला राम साहू, महामंत्री युवा प्रकोष्ठ रोशन लाल साहू, राकेश साहू उपाध्यक्ष, महेंद्र साहू, मिलेश्वरी साहू, नरायण साहू, गैंदलाल साहू,जागेश्वरी साहू,मोमिन साहू, टेमेश्वरी,तनु साहू, खुशी साहू,घनाराम साहू,रवि साहू, सजेश साहू,टीकम साहू,मनोहर सुनीता साहू, लोकिन,डाली साहू,अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज श्री रूपसिंह साहू,प्रकाश साहू,रामकुमार साहू, अश्वनी साहू, डॉक्टर तुमन साहू,यशवंत साहू ,युगल साहू,गोवर्धन साहू,रमेश साहू,उमाशंकर,वीरेंद्र साहू, महेन्द्र साहू ,नरोत्तम ,दोहन साहू, कुंजबिहारी,टिकेश,गोविंद ,अशोक ,केशव ,लोमेश , श्याम सुंदर,सौरभ,देवेंद्र,कैलाश,अरुण आदित्य,शशिकला,प्रीतम सिंहा,थानेश्वर ,दुष्यंत,राजेश साहू ,भूषण साहू ,राधेश्याम,गंगा,देवा राम,चमन ,बंशी साहू,नूतन साहू ,चंद्रकांत,कुलेश्वर साहू,रजऊ, तारण दास जी,कौशल ,अजय,युवराज ,शुभम् सिन्हा,सत्यम गुप्ता,शिवम सिन्हा जूगराम साहू , कामता साहू सहित बड़ी संख्या मे समाजिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here