Home छत्तीसगढ़ सीबीएसई 10 वीं बोर्ड में सृष्टि सोलंके को मिला प्रथम स्थान

सीबीएसई 10 वीं बोर्ड में सृष्टि सोलंके को मिला प्रथम स्थान

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद: छत्तीसगढ़ बोर्ड स्कूल एक्जामिनेशन कक्षा 10 वीं में इस सत्र श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है। विशेषकर इस स्कूल की छात्राओं ने उच्च परिणाम प्राप्त किया है। सीबीएसई 10 वीं की छात्रा सृष्टि सोलंके ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि की इस सफलता पर, परिजनों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा भी शुभकामना व्यक्त की गई है। सृष्टि ने अपनी सफलता को लेकर अपना अनुभव साझा करते बताया कि लगातार मेहनत और परिवार का सहयोग, साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन से उनका उत्साहवर्धन हुआ है।

सृष्टि की उपलब्धि पर उनके पिता रामराव सोलंके माता शीला सोलंके, भाई व बहन हर्ष तथा संतुष्टि सोलंके ने हर्ष व्यक्त किया है।
श्रद्धा पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 वीं बोर्ड में सृष्टि के साथ साथ नशरा सिद्दीकी ने 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कनिष्का बिप्रे ने 84.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here