निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ तीसरे हफ्ते में भी अच्छी चल रही है। हाल ही में रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी ‘भूत बंगला’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं डाल पा रही है। बड़ी बात यह भी है कि फिल्म ने मंगलवार 5 मई को सोमवार 4 मई से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
मंगलवार 5 मई को कितनी कमाई हुई:-‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के 19वें दिन यानि मंगलवार 5 मई को बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। जबकी फिल्म ने सोमवार 4 मई को 1.75 करोड़ की कमाई की थी। अपनी रिलीज के तीसरे सोमवार को फिल्म के जहां 4054 शो प्रदर्शित किए गए तो वहीं मंगलवार को फिल्म के 4397 शो प्रदर्शित हुए। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो फिल्म ने पहले मंगलवार 5 मई को 4.90 करोड़ की कमाई के साथ अब तक कुल 44.40 करोड़ की कमाई की है।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई:- फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के 16 अप्रैल की शाम से पेड प्रिव्यू शुरू हो गए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
‘भूत बंगला’ हिट या फ्लॉप:- फिल्म भूत बंगला का बजट 120 करोड़ का था जबकी फिल्म ने अब तक 146.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे फिल्म ने अपनी लागत निकाल कर अच्छा मुनाफा भी कमा लिया है। इस कारण अक्षय कुमार की यह फिल्म हिट साबित हो गई है।
फिल्म की स्टारकास्ट:- फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर सफल साबित हुई है।



