Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में आस्था का महाआयोजन: पहाड़ मंदिर में स्थापित होगी 51 फीट...

रायगढ़ में आस्था का महाआयोजन: पहाड़ मंदिर में स्थापित होगी 51 फीट ऊंची श्री बजरंगबली की भव्य प्रतिमा

0

7 मई को भूमि पूजन, डेमो मूर्ति स्थापना व महाभंडारे का आयोजन…

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र गजमार पहाड़ स्थित पहाड़ मंदिर में जल्द ही भव्यता का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां 51 फुट ऊंची भगवान श्री बजरंगबली की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी धार्मिक पहल को लेकर पहाड़ मंदिर नवनिर्माण समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए बैठकों का दौर लगातार जारी है।

कमल शर्मा कहा समिति के अनुसार, इस भव्य योजना का उद्देश्य पहाड़ मंदिर को एक विकसित धार्मिक धाम के रूप में स्थापित करना है, जहां श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके। इस पूरी योजना का मुख्य आकर्षण 51 फुट ऊंची श्री बजरंगबली की प्रतिमा होगी, जो दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत 7 मई, गुरुवार को होने वाले भूमि पूजन से होगी, जो छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के करकमलों से संपन्न होगा। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर 4 फुट की डेमो मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत 7 मई को शाम 5:30 बजे गजमार पहाड़ पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें डेमो मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए बंसीवट में महा भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया है। पूरे कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

रायगढ़ दृष्टि संस्था के अध्यक्ष एवं के.के. फिल्म्स के संचालक कमल शर्मा ने बताया कि यह परियोजना रायगढ़ के धार्मिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भूमि पूजन में सहभागी बनने और इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।

51 फुट ऊंची इस प्रतिमा की स्थापना के बाद गजमार पहाड़ रायगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र में आस्था के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कमल शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस ऐतिहासिक पहल के सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here