Home छत्तीसगढ़ अयोध्या रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने दी शुभकामनाएं 

अयोध्या रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने दी शुभकामनाएं 

0

महासमुंद : श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत बुधवार को महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय से श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों से कहा कि आप सभी श्री रामलला दर्शन के पुण्य कार्य में शामिल होने जा रहे हैं। प्रभु श्रीराम जी से आप सभी के मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा, माखन पटेल, पप्पू ठाकुर, सुनैना ठाकुर, शरद मराठा, पीयूष साहू सहित अन्य उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here