Home छत्तीसगढ़ बस्तर में तेंदूपत्ता पर मौसम की मार, भीगते बंडलों से बढ़ा नुकसान...

बस्तर में तेंदूपत्ता पर मौसम की मार, भीगते बंडलों से बढ़ा नुकसान का खतरा

0

 कांकेर : “हरा सोना” कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की बस्तर में खरीदी शुरू हो गई है. हितग्राही तेंदूपत्ता तोड़ाई कर संग्रहण केंद्रों में बेच रहे हैं. लेकिन बेमौसम बारिश ने मुसीबत पैदा कर दी है. बारिश से तेंदूपत्ता की हजारों गड्डियां भीग गई है. यही नहीं भीगे हुए तेंदूपत्ता के बंडलों में नमी के कारण दीमक लग रहे हैं, जिससे शासन को बड़ा नुकसान हो सकता है.

कांकेर के इलाके में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है. सुबह से शाम तक तेज धूप और शाम होते-होते आंधी और बारिश शुरू हो जा रही है. बीते 3 दिनों से चल रहे मौसम की इस आंखमिचौली का सीधा असर तेंदूपत्ता की तोड़ाई, खरीदी और उसकी गुणवत्ता पर पड़ रहा है. तेज हवा, बारिश और ओले से जहाँ तेंदूपत्ता के फटने का डर है, वहीं संग्रहण केंद्रों में सुखाने के लिए रखे गए तेंदूपत्ता के बंडल हवा से उड़ कर टूट रहे हैं. बारिश से बंडल भीग जा रहे है. नमी के कारण बंडलों में दीमक लगता जा रहा है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here