नई दिल्ली : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खुमार अभी तक फैंस के सिर से पूरी तरह से उतरा भी नहीं है कि उससे पहले ही फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है।
उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में यह कन्फर्म किया है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह फैंस को इस साल के अंत तक एक और बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।
क्या ‘धुरंधर 3’ लाने की तैयारी में हैं मेकर्स?बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति देशपांडे ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि ‘धुरंधर’ की दुनिया अभी तक खत्म नहीं हुई है। उन्होंने फैंस को टीज करते हुए यह भी बताया कि उन्हें इस साल के अंत तक एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। हालांकि, फैंस को मिलने वाला यह तोहफा क्या है, यह उन्होंने पूरी तरह से क्लियर तो नहीं बताया, लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह ‘धुरंधर’ की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का ही एक संकेत है।
ज्योति देशपांडे ने मीडिया से बातों ही बातों में जैसे ही यह बोला कि ‘उन्होंने अभी बहुत कुछ छुपाकर रखा है’, तो इस बयान ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आदित्य धर और रणवीर सिंह साथ में कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं, तो वहीं कई लोगों को यह लग रहा है कि यह ‘धुरंधर’ का स्पिन-ऑफ हो सकता है।



