Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर बदला IAS ट्रांसफर आदेश, पुष्पा साहू की नई पोस्टिंग...

छत्तीसगढ़ में फिर बदला IAS ट्रांसफर आदेश, पुष्पा साहू की नई पोस्टिंग से बढ़ी चर्चा

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद एक बार फिर नया आदेश जारी कर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। दो दिन पहले जारी तबादला आदेश में आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब सरकार ने उनकी पदस्थापना बदल दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को फिर से माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि 6 मई को राज्य सरकार ने 42 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारियों का तबादला करते हुए सात जिलों के कलेक्टर बदले थे। उसी आदेश में पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। सरकार की ओर से इस अचानक बदलाव के पीछे कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here