Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया...

सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

0

रायगढ़, 8 मई 2026 :  नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 एवं 29 के नागरिकों के लिए छोटे अतरमुड़ा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सफाई, कर, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राजस्व, आधार अपग्रेडेशन, श्रमिक पंजीयन एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया तथा संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान हितग्राही भरत यादव के बच्चे लोकांक्षा यादव तथा प्रवीण जायसवाल के बच्चे यक्षित जायसवाल का जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांग से संबंधितआवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।

शिविर के समापन के पश्चात निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मौके पर ही सभी प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की पोर्टल पर समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रत्येक आवेदन की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समयसीमा तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here