Home देश तमिलनाडु में थलपति का कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण, विजय...

तमिलनाडु में थलपति का कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण, विजय की होगी शानदार ताजपोशी

0

तमिलनाडु में अब थलापति की सरकार बनने जा रही है। टीवीके प्रमुख विजय कल यानी शनिवार की सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही तमिलनाडु को विजय के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार दिनभर चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार देर शाम को प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। विजय ने राज्यपाल को समर्थन देने वाले विधायकों की सूची सौंपी और उन्हें भरोसा दिलाया कि शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे।

कहां होगा विजय का शपथ ग्रहण 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ​थलपति विजय का शपथ ग्रहण चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जो शानदार होगा। विजय की ताजपोशी के गवाह आम और खास लोग बनेंगे। बता दें कि एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय की टीवीके पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही उसने 108 सीटों पर जीत दर्ज की।

अड़चनें हुईं खत्म, सीएम बनेंगे विजय

विजय के पक्ष में जो कुछ हो रहा था, वह लगभग तय लग रहा था, लेकिन आखिरी क्षणों में कुछ अड़चनें आ गई थीं। वीसीके, एएमएमके और एक आईयूएमएल विधायक के साथ अंतिम बातचीत होने के बाद सभी दलों ने टीवीके का साथ देने की बात कही। इसके बाद शाम छह बजे विजय ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीसरी बार मुलाकात की और बताया कि उन्हें अब 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। शुक्रवार शाम को, चार दिनों के हंगामे के बाद, अभिनेता के चेन्नई स्थित घर के आसपास ‘टीवीके, टीवीके’ के नारे गूंजने लगे। पूरा माहौल ऐसा लग रहा था कि विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, बस हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here