Home छत्तीसगढ़ रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी! थाने से महज 500 मीटर दूर...

रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी चोरी! थाने से महज 500 मीटर दूर शोरूम साफ, पुलिस पर उठे सवाल

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं. चोरों ने शनिवार देर रात शंकर नगर के एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया. करीब 1 करोड़ रुपए की सोने-चांदी के जेवर चोरी हुई है. मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला. शनिवार-रविवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया. सोमवार सुबह जब कारोबारी दुकान पहुंचा तो होश उड़ गए. भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पता चला.

क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस

खम्हारडीह थाना में मामले की सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने की प्रकिया शुरू दी है. घटना के बाद सराफा कारोबारियों में हड़ंकप मच गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here