Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी: रायपुर समेत प्रदेश में अगले 5 दिन...

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी: रायपुर समेत प्रदेश में अगले 5 दिन तापमान 4°C तक चढ़ने के आसार

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश में कमी आने के बाद राजधानी में सोमवार को लोग गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. रायपुर शहर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. अगले 5 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मंगलवार को भी गर्मी बढ़ने की संभावना है. आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है.

सोमवार को कैसा रहा मौसम ?

प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हुई. दोपनापाल में एक सेमी पानी गिरा. वहीं सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी, यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल के खाड़ी, श्रीलंका के उत्तरी तट के ऊपर बना हुआ है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अगले 48 घंटे में और प्रबल होने की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में 12 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और 13 मई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है.

रायपुर में फिर बादल छाने के आसार

रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. 12 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को आंशिक बादल छाने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here