Home छत्तीसगढ़ पिस्टल और बेसबाल का डण्डा अड़ाकर अवैध वसूली के लिए मारपीट और...

पिस्टल और बेसबाल का डण्डा अड़ाकर अवैध वसूली के लिए मारपीट और धमकी के दो आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

0

वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डण्डा और रायल इनफील्ड मोटर सायकल जप्त

अनुपपुर मध्यप्रदेश : प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम जी के निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुरुवार की दोपहर केड़िया पेट्रोल पंप पर मोपेड में पेट्रोल डलवाने पहुंचे अधिवक्ता मानवेन्द्र सिहं को पिस्टल और बेसबाल का डण्डा अड़ाकर अवैध वसूली के लिए मारपीट और धमकी के दो आरोपी शांतनू मौर्य (उम्र करीब 20 साल) एवं दीपक पकवासा (उम्र करीब 21 साल) को तत्परता पूर्वक वारदात के चन्द घंटो के अंदर शहडोल से गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डण्डा और रायल इनफील्ड मोटर सायकल जप्त की गई है।

जिला न्यायालय अनूपपुर के अधिवक्ता मानवेन्द्र सिहं पिता रायवेन्द्र सिहं उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम परसवार के द्वारा दिनांक 14.05.2026 दिन गुरूवार की दोपहर करीब 04.00 बजे थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दोपहर करीब 03.15 बजे अपने मोपेड में पेट्रोल डलाने के लिए केड़िया पेट्रोल पंप जैतहरी रोड अनूपपुर में पेट्रोल डलाने गया था जैसे ही पेट्रोल डलाने वाला था। उसी समय रायल इनफील्ड मोटर सायकल क्रमांक MP18MH4032 से दो नवयुवक आये और उनकी मोटर सायकल में भी 500 रूपये का पेट्रोल डलवाने के लिए विवाद करने लगे। अधिवक्ता मानवेन्द्र सिहं द्वारा उनकी मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने से मना किये जाने पर मोटर सायकल सवार एक युवक द्वारा पीछे कमर में खोंसकर रखी हुई पिस्टल निकालकर अड़ा दी गई और दूसरे नवयुवक द्वारा रायल इनफील्ड मोटर सायकल के लेग गार्ड में लगा हुआ लोहे का डण्डा निकालकर मारने की धमकी दी गई। अधिवक्ता मानवेन्द्र सिहं पेट्रोल पंप से अपने घर के लिए निकले जो रास्ते में दोनो नवयुवक द्वारा पुनः रोककर पेट्रोल के लिए रूपये की मांग की जाकर गन्दी गन्दी गालियां और धमकी देकर लोहे के डण्डे से मारपीट की गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 271/26 धारा 119(1), 296 (बी), 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं आरक्षक अब्दुल कलीम, साइबर सेल से आरक्षक पंकज मिश्रा की टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक केड़िया पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरो एवं आरोपियो द्वारा प्रयुक्त रायल इनफील्ड मोटर सायकल से आरोपियो की पतासाजी की गई एवं घटना के चन्द घण्टो के भीतर आरोपी शांतनू मौर्य पिता सत्यनारायण मौर्य उम्र करीब 20 साल निवासी इंदिरा तिराहा बस्ती रोड अनूपपुर एवं दीपक पकवासा पिता अनिल कुमार पकवासा उम्र 21 साल निवासी पीडब्लूडी आफिस के पास अनूपपुर को शहडोल शहर से गिरफ्तार किया गया है जिनसे वारदात में प्रयुक्त रायल इनफील्ड मोटर सायकल क्रमांक MP18MH4032 जिसके लेगगार्ड में लगा हुए लोहे का डण्डा तथा वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल को जप्त किया गया है। दोनो नवयुवको के विरूद्ध पूर्व से थाना कोतवाली में छेड़खानी एवं चोरी के आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी शांतनू मौर्य द्वारा पुलिस को दिये कथन में बताया गया है कि नकली पिस्टल और रायल इनफील्ड के लेगगार्ड में लगने वाला लोहे का डण्डा आनलाईन शापिंग एप से खरीदा गया था।

जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर के अध्यक्ष संतोष सिहं एवं समस्त अधिवक्तागण के साथ-साथ फरियादी अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह द्वारा टी.आई. अरविन्द जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक आरोपियों की पतासाजी कर शहडोल से तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की प्रशंसा की है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम जी द्वारा केड़िया पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े पिस्टल एवं लोहे का डण्डा अड़ाकर वसूली करने के अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने हेतु पुलिस टीम को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here