ग्रीनटेक फाउंडेशन के 12वें CSR इंडिया अवार्ड 2026 में किरंदुल कॉम्प्लेक्स सम्मानित
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : किरंदुल बैलाडीला आयरन ओर माइन (बीआईओएम) किरंदुल कॉम्प्लेक्स को सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्नयन श्रेणी में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा आयोजित 12वें CSR इंडिया अवार्ड 2026 के भव्य समारोह में प्रदान किया गया। समारोह 13 मई 2026 को होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि ग्रीनटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ कमलेश्वर शरण थे। इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जगदीशचंद्र शास्त्री भामीडीपाटी, अधिशासी निदेशक तथा डॉ. प्रोफेसर आर.के. दुबे, भूतपूर्व सीएमडी, केनरा बैंक भी उपस्थित रहे।
किरंदुल कॉम्प्लेक्स की ओर से अवार्ड के.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) और सुखराम गावडे, प्रबंधक (सिविल) सीएसआर ने ग्रहण किया।इस उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में सामुदायिक विकास एवं ग्रामीण उन्नयन के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



