Home ज्योतिष LPG को लेकर राहत भरी खबर, होर्मुज पार कर भारत आ रहे...

LPG को लेकर राहत भरी खबर, होर्मुज पार कर भारत आ रहे दो जहाज; आज पहुंचेगा ‘सिमी’

0

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े हुए दाम के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। पिछले 24 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित तरीके से पार कर दो जहाज भारत आ रहे हैं। इन दो बड़े जहाजों में कुल 66,392 मीट्रिक टन रसोई गैस भरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक LPG कैरियर ‘सिमी’ बुधवार को होर्मुज से होकर गुजरा। इस जहाज में 21 क्रू मेंबर्स हैं। इस शिप के आज गुजरात में कांडला के दीनदयाल बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। यह जहाज कतर के रास लफान टर्मिनल से गैस लेकर निकला है। वहीं दूसरी शिप एनवी सनशाइन ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। ये शिप भी 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंच सकती है।

13 मई को पार किया होर्मुज स्ट्रेट

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि ‘सिमी’ नामक एलपीजी टैंकर 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया, जबकि एनवी सनशान ने भी 14 मई को सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार किया। वहीं एलपीजी टैंकर की आवाजाही ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव बरकरार है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से वजह से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि अब तक कुल 13 भारतीय जहाज इस मार्ग से निकल चुके हैं।

आज कांडला पोर्ट पहुंचा ‘सिमी’

दरअसल, मार्शल द्वीप ध्वज वाले पोत ‘सिमी’ के 19,965 टन एलपीजी लेकर 16 मई को गुजरात के कांडला पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, वियतनाम ध्वज वाला पोत ‘एनवी सनशाइन’ यूएई की रुवैस रिफाइनरी से 46,427 टन एलपीजी लेकर चला है और इसके 18 मई को नया मंगलूर पहुंचने की संभावना है। दोनों जहाजों में लदा माल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) का है। मार्च की शुरुआत से अब तक 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल टैंकर समेत कुल 13 भारतीय जहाज इस समुद्री मार्ग से गुजर चुके हैं। हालांकि, अभी भी खाड़ी क्षेत्र में करीब 12 भारतीय पोत फंसे हुए हैं। इसके अलावा भारत के लिए माल लेकर जा रहे कई विदेशी जहाज भी प्रभावित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here