Home छत्तीसगढ़ रेलवे भर्ती घोटाले पर CBI का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर DRM ऑफिस में...

रेलवे भर्ती घोटाले पर CBI का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर DRM ऑफिस में छापेमारी

0

रायपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने खेल कोटे से हुई भर्ती में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर और बिलासपुर मंडल कार्यालयों में बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय पहुंची और भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। आरोप है कि खेल कोटे के तहत की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी की गई, दस्तावेजों में हेरफेर हुआ और अयोग्य उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाया गया।

सीबीआई ने एक साथ रायपुर और बिलासपुर में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच एजेंसी ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया, जबकि रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से पकड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी ली गई, जहां से लाखों रुपए नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होने की चर्चा है। हालांकि, बरामदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।माना जा रहा है कि सीबीआई की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here