Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ पहुंचे उद्योग जगत के दिग्गज डी.के. सरावगी: के.के. फिल्म्स डायरेक्टर कमल...

रायगढ़ पहुंचे उद्योग जगत के दिग्गज डी.के. सरावगी: के.के. फिल्म्स डायरेक्टर कमल शर्मा से हुई खास मुलाकात…

0

रायगढ़ :  मेटल और स्टील सेक्टर के अनुभवी विशेषज्ञ एवं जिंदल स्टील में पूर्व कार्यपालन निदेशक, सी.ओ.ओ रहे डी.के. सरावगी शुक्रवार को रायगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध छायाकार और के.के. फिल्म्स के डायरेक्टर कमल किशोर शर्मा से खास मुलाकात की। इस दौरान कमल शर्मा ने श्री सरावगी का पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान डी.के. सरावगी ने कमल शर्मा के फोटोग्राफी, कला और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कमल शर्मा ने अपने कैमरे और रचनात्मक कार्यों के जरिए रायगढ़ की पहचान को अलग मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है।

वहीं कमल शर्मा ने भी रायगढ़ में सरावगी सहाब के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उद्योग क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले थे और उस समय रायगढ़ के औद्योगिक विकास को नई गति मिली थी।

दोनों के बीच पुराने दिनों की यादों के साथ रायगढ़ के बदलते स्वरूप, उद्योग, कला और समाजसेवा से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात का माहौल बेहद सहज और सौहार्दपूर्ण रहा।

गौरतलब है कि डी.के. सरावगी वर्तमान में सरावगी मेटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उद्योगों को रणनीतिक परामर्श दे रहे हैं, जबकि कमल किशोर शर्मा पिछले 25 वर्षों से फोटोग्राफी, फिल्म निर्माण और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here