कोमल ग्वाला ब्यूरो चीफ जशपुर : जशपुर (बगीचा) प्राथमिक शाला रौनी, विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र शिवम कुमार गुप्ता कक्षा 5 वीं ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले शिवम कुमार गुप्ता को इस उपलब्धि पर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी शिवम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।



