Home छत्तीसगढ़ तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,...

तालाब में मिली युवक की लाश: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

0

लोरमी : लोरमी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। युवक की पहचान देवचंद के रूप में हुई है, जो सालहेघोरी गांव का निवासी था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, देवचंद घटना वाले दिन गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव तालाब में तैरता मिला।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि देवचंद को अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में उसकी डूबने से मौत होने की बात पर परिजन सवाल उठा रहे हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here