अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : नगर में सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है नाली निर्माण में चैन माउंटेन जेसीबी मशीन से खुदाई किया जा रहा हैं निर्माण कार्य के दौरान मुख्य पाइप लाइन जिसमें सैकड़ो घरों को पानी सप्लाई होता था उसको क्षतिग्रस्त कर दिया गया है उसकी वजह से लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ।गर्मी के दिन में वैसे भी लोगों को ज्यादा पानी की आवश्यकता है उसके बाद भी ठेकेदार के गैर जिम्मेदाराना पूर्ण कार्य करने के वजह से पानी का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसको बनाने के लिए भी ठेकेदार द्वारा पालिका कर्मचारी को सामग्री भी नहीं दी जा रही है उसकी वजह से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को नही सुधारा जा सका।आज सुबह भी लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ।
वही बिजली के खंभे भी नाली निर्माण में बाधा बन रहे हैं उसकी वजह से भी नाली टेढ़ा-मेढ़ा बनाया जा रहा है। नाली निर्माण के दौरान एक बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर मकान की ओर झुक गया है फिलहाल उसे टेंशन दे कर रखा गया है अब देखना होगा कि उस क्षतिग्रस्त खंबे को कैसे बनाया जाता है। वैसे देखा जा रहा है सौंदर्यीकरण से लोगों को सिर्फ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों के कहना है कि नाली निर्माण कार्य पहले होना था उसके बाद डिवाइडर सहित बिजली के पोल लगने थे लेकिन जिम्मेदार विभाग के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं देने की वजह से ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से निर्माण कार्य कर रहा हैं। नाली निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता की कमी नजर आ रही हैं।
जेसीबी मशीन से सीमेंटीकरण क्षतिग्रस्त
नाली निर्माण के लिए चैन माउंटेन मशीन से खुदाई की जा रही है और उसकी वजह से डामरीकरण के बाद किनारे में जो
सीमेंटीकरण हुआ है वो जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रहा है लोगों का कहना है पहले नाली के लिए खुदाई करनी थी उसके बाद
सीमेंटीकरण करना था। अब क्या ठेकेदार द्वारा क्षतिग्रस्त सीमेंटीकरण को फिर से नया बनाया जाएगा क्या विभाग उनको फिर से नए सिरे से सीमेंटीकरण करवाएगा इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं? वही निर्माण कार्य के दौरान लोगों के नलों का कनेक्शन को भी तत्काल नहीं जोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।



