Home छत्तीसगढ़ बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना हुआ मुश्किल,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष...

बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना हुआ मुश्किल,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने साधा सरकार पर निशाना

0

मनेन्द्रगढ़ : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव के पुराने बयान की याद दिलाई जिसमें पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर मिलने की बात कही गई थी।डॉ. विनय शंकर सिंह ने कहा कि आम जनता आज महंगाई की मार से परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किये गये बड़े-बड़े वादों और वर्तमान परिस्थितियों में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ा है जिसका असर खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों पर भी देखने को मिल रहा है।

डॉ. सिंह ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने और आम जनता को महंगाई से बचाने के लिये ठोस कदम उठाने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि जनता अब पुराने बयानों और मौजूदा हालात की तुलना कर जवाब मांग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here