Home छत्तीसगढ़ घोघरा डैम में नहाने गईं मां-बेटियां, हादसे में मां और 8 साल...

घोघरा डैम में नहाने गईं मां-बेटियां, हादसे में मां और 8 साल की बच्ची की मौत

0

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घोघरा डैम में डूब रही अपनी मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में मां ने भी जान गंवा दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और 8 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला छह माह की गर्भवती थी।

घोघरा डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर निवासी सुकांति तिग्गा रविवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ गांव के घोघरा डैम में नहाने गई थी। इसी दौरान उसकी 8 वर्षीय बेटी मीनाक्षी तिग्गा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां सुकांति तिग्गा और बड़ी बेटी ने तुरंत डैम में छलांग लगा दी। इस दौरान बड़ी बेटी तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई, लेकिन सुकांति तिग्गा और छोटी बेटी गहरे पानी में डूब गईं। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद दोनों के शव डैम से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतिका सुकांति तिग्गा लगभग छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here