Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में फार्महाउस पर जुआ का बड़ा अड्डा पकड़ा, 8 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर में फार्महाउस पर जुआ का बड़ा अड्डा पकड़ा, 8 जुआरी गिरफ्तार

0

बिलासपुर : न्यायधानी के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म में बावन परियों का खेल चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर फार्म मालिक मनीष शर्मा समेत 8 जुआरियों को पकड़ने में कामबायी पाई है.

जानकारी के अनुसार, वृंदावन ग्रीन फार्म में जुआ खेले जाने की जानकारी मिलने पर सीएसपी सिविल लाइन और कोटा एसडीओपी ने टीम के साथ छापा मारा. इस दौरान फार्म के मालिक मनीष शर्मा के साथ आठ जुआरियों को पकड़ा गया, जिन्हें गैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तार किया है. आरोपियों के पास से नगद 3,80000 रुपए, 11 मोबाइल, 5 चार पहिया वाहन जब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में ओमनगर, थाना सिविल लाइंस निवासी रोशन सिंह (38 साल), राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइंस निवासी मुन्ना गोयल, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला निवासी विकास सिंह, विद्या नगर, तारबहार निवासी मनीष शर्मा (42 साल), 5 विद्या नगर, थाना तारबहार निवासी नीरज शर्मा (42 साल), रामा लाइफ सिटी सकरी निवासी दीपक अग्रवाल (37 साल), तखतपुर निवासी चंद्रकिशन अग्रवाल और नया बस स्टैंड तिफरा निवासी मयंक सोनकर (20 साल) शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here