Home ज्योतिष हनुमान जी को करना है प्रसन्न? तो बड़े मंगल की शाम घर...

हनुमान जी को करना है प्रसन्न? तो बड़े मंगल की शाम घर के इन 5 स्थानों पर दीया रखना न भूलें

0

आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का तीसरा ‘बड़ा मंगल’ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की भेंट प्रभु श्रीराम से हुई थी। अधिकमास होने के कारण इस बार 8 बड़े मंगल रहने वाले हैं।

आज की शाम यदि आप घर के इन स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको हनुमान जी की विशेष कृपा मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

जरूर करें ये काम

बड़े मंगल की शाम को घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर साधक के सभी कष्ट हर लेते हैं और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में बना रहता है।

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए चमेली के तेल या फिर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। अगर आप चमेली के तेल का दीपक जला रहे हैं, तो उसमें लाल रंग की रुई की बत्ती का उपयोग करें।

दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

बड़े मंगल की शाम को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है और हनुमान जी की पूजा में भी तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में बड़े मंगल की शाम को तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे हनुमान जी के साथ-साथ साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।इस स्थानों पर भी जरूर जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा (North-East) को देवताओं का स्थान माना गया है। अगर आप बड़े मंगल की शाम घर के इस कोने में दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में शुभता और शांति आती है। इसके साथ ही आप किचन में पानी के बर्तन (मटके) के पास भी एक दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और अन्न-धन की कोई कमी नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here