वास्तु शास्त्र में मोरपंख को बेहद पवित्र माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाने वाला मोरपंख घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है।
यही वजह है कि लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार, मोरपंख रखने की भी एक सही दिशा और स्थान होता है?
अगर इसे घर की गलत जगहों पर रख दिया जाए, तो यह फायदे की जगह भारी नुकसान और गृह क्लेश की वजह बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के उन जगहों के बारे में, जहां भूलकर भी मोरपंख नहीं रखना चाहिए।
बाथरूम या टॉयलेट की दीवार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम या टॉयलेट में सबसे अधिक राहु और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आपके बेडरूम या लिविंग रूम की कोई दीवार बाथरूम से सटी हुई है, तो उस दीवार पर भूलकर भी मोरपंख न लगाएं। ऐसा करने से मोरपंख की सकारात्मकता खत्म हो जाती है और घर में बीमारियां बढ़ने लगती हैं।
कबाड़घर या अंधेरे कोनों में
मोरपंख को हमेशा साफ-सुथरी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। घर का स्टोर रूम, कबाड़ रखने की जगह या एकदम अंधेरे कोनों में मोरपंख रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और कारोबार में लगातार घाटा होने लगता है।



