Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किया शेड्यूल, PPHT और PBN परीक्षा...

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जारी किया शेड्यूल, PPHT और PBN परीक्षा में शामिल होंगे 1954 परीक्षार्थी

0

 रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर पी.पी.एच.टी. (PPHT-26) और पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN-26) परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा। राजधानी रायपुर में इन परीक्षाओं के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, पी.पी.एच.टी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 1,954 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 21 मई 2026 को सुबह 7:30 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।

नोडल अधिकारी किये गए नियुक्त

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेंद्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here