एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा (किरंदुल) : डड़सेना सिन्हा (कलार) समाज के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए नए सामाजिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
समाज के लोगों ने बताया कि भवन न होने के कारण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्थायी सामाजिक भवन बन जाने से समाज को अपनी बैठकें, विवाह, पूजा-पाठ और अन्य आयोजन सुविधाजनक तरीके से करने का मंच मिल गया है।नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी समाजों का समान विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस भवन को समाज की एकता और संगठन का प्रतीक बताया।
वार्ड पार्षद बाल सिंह कश्यप ने कहा कि समाज हित के कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अपनी पार्षद निधि से सामाजिक भवन एवं अन्य जनसुविधाओं के विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, थामस बाबू दुर्गम, गायत्री साहू, इला पटेल, अनिल मरकाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



