Home क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड, IPL 2026 में...

वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड, IPL 2026 में रॉकेट की स्पीड से बना रहे हैं रन

0

आईपीएल 2026 में 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में वह 93 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए। इस पारी के दौरान वैभव ने जारी सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने एक खास मामले में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस आईपीएल सीजन में वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।

आईपीएल 2019 में आंद्रे रसेल ने की थी तूफानी बल्लेबाजी

वैभव से पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल के नाम था। 2019 के आईपीएल सीजन में आंद्रे रसेल ने 204.8 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 2026 के सीजन में 236.3 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं और उन्होंने रसेल के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल सीजन में कम से कम 500 रन सबसे तेज गति से बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक ने इसी सीजन 202 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

लिस्ट में चौथे नंबर पर निकोलस पूरन का नाम है, उन्होंने 2025 में 196.2 की स्ट्राइक रेट से 500 से अधिक रन बनाए थे। वहीं ट्रैविस हेड के बल्ले से 2024 में 191.5 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन आए थे। इस खास लिस्ट में वैभव, रसेल और अभिषेक के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं है, जिसका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का हो और सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हों।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज (कम से कम 500+ रन)

  • 236.3 – वैभव सूर्यवंशी 579* रन (2026)*
  • 204.8 – आंद्रे रसेल 510 रन  (2019)
  • 202.0 – अभिषेक शर्मा 507* रन  (2026)
  • 196.2 – निकोलस पूरन 524 रन (2025)
  • 191.5 – ट्रैविस हेड 567 रन (2024)

लखनऊ को हराकर टॉप-4 में पहुंची राजस्थान

राजस्थान और लखनऊ के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने शानदार 97 रनों की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब रही। इस मैच में वैभव ने 38 बॉल में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए और उनका स्ट्राइक रेट 244.74 का रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here