Home छत्तीसगढ़ खाद विक्रय केन्द्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानदारों को नोटिस...

खाद विक्रय केन्द्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 दुकानदारों को नोटिस जारी

0

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 मई 2026 :  जिले में किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी और नकली खाद बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले के कई सहकारी एवं निजी खाद विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, बीटीएम मायाशंकर जोल्हे एवं प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे। टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेण्ड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केन्द्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव तथा मेलाराम कृषि केन्द्र दुमहानी का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान कई दुकानों में उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, राहुल हार्डवेयर भटगांव, साहू खाद भंडार एवं पवनी खाद विक्रय केन्द्र को नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here