Home छत्तीसगढ़ दिल्ली रवाना होने से पहले आदिवासी समाज ने की पूजा-अर्चना, उत्साह के...

दिल्ली रवाना होने से पहले आदिवासी समाज ने की पूजा-अर्चना, उत्साह के साथ निकला जत्था साथ में राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर/रायपुर :  24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग रवाना हो रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले समाज के लोगों ने राष्ट्रीय संयोजक श्री गणेश राम भगत जी के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षित यात्रा की कामना की।रायपुर से विशेष ट्रेन के माध्यम से दिल्ली जाने वाले श्रद्धालुओं और समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक गीतों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।


समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संकल्प है। दिल्ली में आयोजित होने वाले इस विशाल समागम में प्रदेश सहित देशभर से हजारों लोग भाग लेंगे।यात्रा से पहले आयोजित पूजा-अर्चना में समाज के वरिष्ठ जन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

आस्था, संस्कृति, परंपरा की रक्षा एवं जनजागृति हेतु राष्ट्रीय आयोजन
📅 24 मई 2026 (रविवार)
📍 स्थान: लाल किला मैदान, दिल्ली
🕕 समय: सायं 06:00 बजे
मुख्य अतिथि
माननीय अमित शाह
गृह मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली
अध्यक्ष
माननीय गणेशराम भगत
राष्ट्रीय संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, जशपुर, छत्तीसगढ़
विशेष अतिथि
डॉ. राजकिशोर हांसदा (राष्ट्रीय सह संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, झारखंड)
मा. सत्येन्द्र सिंह खरवार (अध्यक्ष, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर)
मा. हर्ष चौहान (पूर्व संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, म.प्र.)
मा. दुबेरी ताती (सदस्य, जनजाति सुरक्षा मंच, बस्तर, छत्तीसगढ़)
मा. देवी जी गुप्ते (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, अरुणाचल)
मा. हीरा कुमार नागु (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, तेलंगाना)
निमंत्रक
अशोक कुमार गोंड — संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, दिल्ली
महेश मांगलेवंका — अध्यक्ष, स्वागत समिति
प्रकाश उइके — उपाध्यक्ष, जनजाति जागृति समिति, दिल्ली
आयोजक
जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित
सार्वजनिक कार्यक्रम के पूर्व भारत की भिन्न-भिन्न जनजातियों के प्रतिनिधि पारंपरिक वेश एवं वाद्ययंत्रों के साथ पांच मार्गों से शोभायात्रा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here