संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :सिहावा विधानसभा क्षेत्र के बेलरगांव बस्टैंड में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीज़ल सोना चांदी एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कुरीतियों को जमकर कोसा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस युवा अध्यक्ष आकाश शर्मा का आगमन हुआ जहा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत सम्मान किया गया वही कार्यक्रम को संबोधित करते युवा अध्यक्ष ने कहा की जब से केन्द्र मे भाजपा की सरकार आई है तब इस देश के नागरिको को तरह तरह की यातनाऐ झेलनी पड रही है ये सरकार जनता की हितैषी नही ये सिर्फ बडे बडे उद्योगपतियो के हितेसी है आज भाजपा के नेताओ को अधिकारियो को डीजल की कोई कमी नही यहा किसान अपनी फसल बचाने लाईन मे लगे है किसानो को डब्बे मे डीजल नही मिल रहा अगर किसान ट्रेक्टर लेकर पंप पहुचते है तो व्यर्थ मे दस पंद्रह लीटर डीजल बर्बाद हो रहा।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने कहा की आज किसानो को प्रति एकड एक बोरी यूरिया मिल रही एक बोरी यूरिया मे किसान कैसे कृषि कार्य करे पूर्व मे भूपेश बघेल को सरकार ने गौठान के माध्यम से जैविक खाद की व्यवस्था बनाई थी जिससे किसानो को कम दामो मे पर्याप्त जैविक खाद मिल रही थी इससे ग्रामीण अंचल की महिला स्व सहायता समूह को भी रोजगार मिल रही थी भाजपा की सरकार आते ही गौठानो को बंद कर दिया जिससे महिलाओ का रोजगार तो छीना साथ ही किसानो को जैविक खाद भी मिलना बंद हो गया आज अगर गौठानो का जैविक खाद संचालित रहता तो किसानो को खाद के लिये भटकना नही पडता ये सरकार किसान विरोधी आम जनता विरोधी सरकार है।
उक्त कार्यक्रम में विधायक अंबिका मरकाम ,,दऊ वा देवांगन ,मनोज साक्षी , नरेंद्र सोनवानी, राजा देवांगन , प्रेमांशु प्रजापति , प्रमोद कुंजाम , अख्तर खान ; वेद राम साहु,आकाश नेताम, राजेंद्र ठाकुर, निर्मल पटेल ,दुर्गेश कश्यप , रोशन साहु , मयंक ध्रुव यशकरन पटेल, , अनवर सिद्दीकी , शहजाद मेमन , राजेंद्र पुजारी ,दुर्गेश समुद्र , राम कुमार सरोज , सुभाष साहु, शिवनाथ मरकाम ,गजेंद्र नेताम , मुकेश कुंजाम ,नील कुमार कोडॉपी ;संत मरकाम , आत्मा सोरी ,बिंदा नेताम , दुर्गेश नंदिनी ,तामेश्वरी साहु , अनुसुइया साहु ,अभिषेक बंजारे ,अरविंद यादव , चैतन्य साहु , लक्ष तिवारी , पिंटू साहु ,भावेश चंदनिया, लोकेश्वर साहु ,नटवर नेताम , लक्की निर्मलकर ,भेपेंद्र कवर , गुलाब साहु ,बीरबल नागरची ,गोलू देवांगन nsui युवा कांग्रेस किसान कांग्रेश सेवादल महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



