Home छत्तीसगढ़ जगह-जगह मेडिकल वेस्ट फेंकने पर कान्हा हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई...

जगह-जगह मेडिकल वेस्ट फेंकने पर कान्हा हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई 25 हजार रुपए जुर्माना, सड़क बाधा करने वालों पर भी चला निगम का डंडा दो पर 7 हजार रुपए जुर्माना

0

रायगढ़ :  नगर पालिक निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर मेडिकल वेस्ट फेंकने के मामले में कान्हा हॉस्पिटल प्रबंधन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना किया है। इसी तरह सड़क बाधा करने के मामले में सावित्री नगर रोड स्थित शंकर टिंबर के विरुद्ध 5 हजार रुपए एवं रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिलबहार होटल संचालक पर 2 रुपए जुर्माना किया गया। निगम प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जांच के दौरान निगम की टीम को जानकारी मिली कि कान्हा हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल वेस्ट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादित करने के बजाय शहर के अलग-अलग स्थानों पर फेंका जा रहा था। मेडिकल वेस्ट खुले में फेंके जाने से संक्रमण फैलने एवं आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि मेडिकल वेस्ट का गलत तरीके से निष्पादन करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है और इससे शहर की स्वच्छता एवं नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। निगम द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।इसी अभियान के तहत सड़क बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। सावित्री नगर रोड स्थित शंकर टिंबर द्वारा सड़क पर लकड़ियां फैलाकर रखे जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिस पर संबंधित संचालक के विरुद्ध 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिलबहार होटल संचालक द्वारा सड़क पर गिट्टी, बालू एवं निर्माण सामग्री रखकर सड़क बाधित किए जाने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

नगर आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय ने नागरिकों, व्यवसायियों, अस्पताल संचालकों एवं संस्थानों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें। मेडिकल वेस्ट, निर्माण मलबा या अन्य कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके तथा सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here