Home छत्तीसगढ़ मोदी व अमित पर बयानबाजी, भाजयुमो ने जताया विरोध, आक्रोश प्रदर्शन कर...

मोदी व अमित पर बयानबाजी, भाजयुमो ने जताया विरोध, आक्रोश प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका 

0

 

महासमुंद। पीएम नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर राहुल गाँधी द्वारा अनुचित व अमर्यादित बयानबाजी किए जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशन व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के आव्हान पर शुक्रवार को बागबाहरा ग्रामीण मण्डल मुख्यालय तेदुकोना बस स्टैंड में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गाँधी का पुतला फूंका। भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संबंधित बयान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल,बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू और भाजयुमो अध्यक्ष मोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पिलेश्वर पटेल, मंडल अध्यक्ष रुपेश साहू, महामंत्री प्रकाश पटेल, वरिष्ठ चिंताराम साहू, बलराम दीक्षित, भाजयुमो अध्यक्ष मोहित साहू, महामंत्री कोमल साहू,अजजा अध्यक्ष अजय ध्रुव,उपसरपंच उज्जवल अग्रवाल,खेमराज सोनी,हरीश जगत,दुर्गेश साहू,महेंद्र दीवान, योगराज दीवान,तोमेश्वर सोनवानी,रमेश साहू,मिडिया प्रभारी पीताम्बर साहू समेत भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here