Home छत्तीसगढ़ पंकज ने सुशासन तिहार में की पूर्व सांसद-विधायकों की पेंशन बंद करने...

पंकज ने सुशासन तिहार में की पूर्व सांसद-विधायकों की पेंशन बंद करने की मांग

0

पूर्व पार्षद पंकज ने साैंपा ज्ञापन, निकायों में ठेका पद्धति समाप्त कर 10 साल से सेवा दे रहे प्लेसमेंट कर्मियों को नियमित करने की भी मांग

महासमुंद: पूर्व पार्षद व समाजसेवी पंकज साहू ने शहर स्थित टाउन हाॅल में आयोजित सुशासन तिहार व समाधान शिविर में विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन दिए हैं। उन्होंने 4 अलग-अलग विषयों पर आवेदन साैंपा है। जिसमें नगर पालिका में 10 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे प्लेसमेंट कर्मियों का नियमितीकरण, नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 हजार रु. मासिक पेंशन प्रदान करने सहित पूर्व विधायकों, सांसदों का पेंशन बंद करने की मांग की है। पूर्व पार्षद श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर महज 500 रुपए कुछ लोगों को ही प्रदान किया जा रहा है।

वर्तमान महंगाई और पूर्व विधायकों के पेंशन राशि की 1 प्रतिशत से भी कम है। जबकि, वर्तमान में पूर्व विधायकों को लगभग 98 हजार 300 रु. पेंशन मिलता है। जिसे जनहित में तत्काल बंद किया जाना चाहिए। श्री साहू ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, नाैकरी नहीं। जिसके लिए पूर्व विधायकों, सांसदों को आजीवन लाखों रूपए का पेंशन प्रदान किया जाए। इसके अलावा श्री साहू ने नपा में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मियों के हितों को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने नगरीय निकायों में ठेका पद्धति को तत्काल बंद कर 10 वर्ष से अधिक समय तक सेवा दे रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट कंपनियों को अनुचित रूप से लाभ पहुँचाया जा रहा है। इस प्रक्रिया से नगरीय निकायों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here