अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ : छाल में बिलासपुर संभाग ओ. बी. सी. महासभा के उपाध्यक्ष चैतू राम साहू जी के ज्येष्ठ पुत्र तरुण कुमार के दशकर्म में पी डब्लू डी संभाग बिलासपुर से चीफ इंजीनियर आर. के. रात्रे और पी डब्लू डी एस. ई. के. पी. संत और रायगढ़ एस. ई .सी. एल. महाप्रबंधक मनोज कुमार , छाल एस. ई.सी .एल. उपक्षेत्रीय प्रबंधक के. सी. सुरेंद्र नाथ दशकर्म में शामिल हो मृतक के छाया चित्र में पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि दे शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे धीर बंधाई। और ओ .बी .सी .महा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ करुणा यादव, और जिला महासभा के महिला एवं पुरुष वर्ग के पदाधिकारी और जनपद सदस्य संतराम खूंटे और अन्य छाल क्षेत्र के जनप्रति निधि भी दशकर्म में हुए शामिल।
आपको बतादे चैतू राम साहू क्षेत्र में समाज सेवी और आंदोलन कारी नेता के नाम से प्रसिद्ध है , इनके द्वारा सड़क निर्माण को लेकर अनेको बार शांति पूर्वक ढंग से भूख हड़ताल कर शासन प्रशासन को निंद्रा से जगाने का कार्य किया गया। आज प्रशासन में इनका दहसत और सम्मान दोनो ही देखने को मिलता है।



