Home Blog सुरक्षा बलों की सतर्कता से टली बड़ी तबाही, दंतेवाड़ा में 5 किलो...

सुरक्षा बलों की सतर्कता से टली बड़ी तबाही, दंतेवाड़ा में 5 किलो प्रेशर कुकर आईईडी निष्क्रिय

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जिले के बारसूर थाना अंतर्गत ग्राम हिड़पाल के घने जंगल में 23 मई 2026 को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी घटना को टाल दिया।195वीं वाहिनी सीआरपीएफ की यंग प्लाटून और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीम को विशिष्ट सूचना पर सुबह करीब 5 बजे सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। लगभग 8:20 बजे जंगल में संदिग्ध वस्तु मिली, जिसकी जांच में 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी पाया गया।

BDDS टीम ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
सुरक्षा बलों की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से संभावित बड़ी जनहानि टल गई। अभियान में जिला पुलिस भी शामिल थी। सभी जवान सुरक्षित वापस लौट आए।जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु देखने पर तुरंत सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here